0-राष्ट्रपति ने दिया विज्ञान भवन में पुरस्कार
रायपुर, 09 दिसंबर (आरएनएस)। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में छत्तीसगढ़ की शिल्पकार श्रीमती हीराबाई झरेका बघेल को आज धातुकला में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया। केन्द्र सरकार द्वारा उत्कृष्ट बेल मेटल के क्षेत्र में कार्य करने को यह पुरस्कार दिया जाता है। जगदलपुर में रहकर उन्होंने बेलमेटल में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया है। भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार शिल्पकारों को प्रोत्साहन देने के लिए दिया जाता है।
आर. शर्मा
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

