0-नगर घड़ी चौक में एक फाउंंटेन कार्यरत, एक का मेन्टनेन्स किया जा रहा
रायपुर, 09 दिसंबर (आरएनएस)। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सम्पादित किये गए गार्डन, तालाब तथा अन्य सौंदर्गीकरण कार्यों की देखभाल तथा देख-रेख हेतु एजेंसी मेसर्स अमित वलेचा को अनुबंधित किया गया है तथा आवश्यकतानुसार स्थलों पर टूट-फ ुट इत्यादि को समय-समय पर संधारित किया जाता है। बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर में म्यूजिकल फ ाउंटेन बंद पाया गया, जिसके कारण सम्बंधित एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है तथा उक्त फ ाउंटेन को जल्द ही संधारित कर लिया जावेगा एवं नगर घडी चौक गुरू घासीदास टाइम स्क्वायर के समीप दो फ ाउंटेन स्थापित किये गए हैं. जिसमें से एक फ ाउंटेन कार्यरत है तथा एक फ ाउंटेन का मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है, जिसे आगामी एक -दो दिवस में संधारित कर लिया जाएगा।
आर. शर्मा
000

