रायपुर, 09 दिसंबर (आरएनएस)। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर में 11 दिसंबर को श्रीश्रीमां शारदा देवी की 173 जन्मतिथि उत्सव पर विशेष पूजा पाठ एवं हवन होगा।
विवेकानंद आश्रम रायपुर के सचिव योगस्थानंद से मिली जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर को आश्रम प्रांगण स्थित मंदिर में सुबह 5 बजे मंगल आरती, 7 बजे विशेष पूजा, 9 बजे भजन तथा हवन भोग 11 बजे तथा आरती एवं पुष्पांजलि 12 बजे होगा। इसके पश्चात प्रसाद वितरण होगा जो कि हाथ में ही दिया जाएगा। इच्छुक भक्त सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में दान दे सकते हैं। इसके पश्चात अगले महीने से स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह प्रारंभ हो जाएगा। 12 जनवरी को विवेकानंद का जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आर शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

