0 क्षेत्री परिवहन अधिकारी ने मंगाया आवेदन
रायपुर, 09 दिसंबर (आरएनएस)। भारत सरकार ने शीघ्र ही परिवहन सुविधा केन्द्र खोलने का निर्णय लिया है। जिसके तहत अब विभिन्न स्थानों में अतिरिक्त सुविधा केन्द्र खोले जाएंगे। जहां पर लाइसेंस सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
क्षेत्री परिवहन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अभनपुर, माना, आरंग, पंडरी, नयापारा, तोरला, खरोरा, सारागांव, तिल्दा, कोरपा, भैंसा, गोलचौक, सेजबहार, कचना, खमतराई यहां केन्द्र खोले जाएंगे।
क्षेत्री परिवहन अधिकारी के अनुसार परिवहन सुविधा केन्द्र मागदर्शिका 2022 का अवलोकन किया जा सकता है। आवेदकों को क्षेत्री परिवहन कार्यालय रायपुर बंजारी माता मंदिर के सामने बिलासपुर रोड रांवाभांटा में वांछित दस्तावेजों के साथ आवेदन देना होगा। भारत सरकार के निर्देश पर यह परिवहन सुविधा केन्द्र खोले जाएंगे। आवेदकों को 28 दिसंबर तक आवेदन जमा करना होगा। आवेदन शुल्क किसी भी हालत में वापस नहीं किया जाएगा। इस केन्द्र का उद्देश्य लोगों को परिवहन के संबंध में जानकारी देना तथा रजिस्ट्रेशन तथा लाइसेंस शुल्क उपलब्ध कराना है।
आर शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

