एक गंभीर घायल
रायसेन 09 Dec, (rns) । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज मार्ग पर लोहा मिल के सामने सोमवार (8 दिसंबर) रात करीब 9 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भयानक हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार हादसे में मृतकों की पहचान द्वारका आदिवासी (25 वर्ष) और करन सिंह (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवक अलग-अलग मोटरसाइकिल चला रहे थे।

