जोधपुर ,10 दिसंबर (आरएनएस)। इंडिगो एयरलाइन की सेवाएं बुधवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर ??्रीय रूप से प्रभावित रहीं, हालांकि कंपनी की संचालन व्यवस्था अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों के चलते इंडिगो को दो प्रमुख उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिसके कारण दिल्ली और हैदराबाद रूट पर आने-जाने के कुल चार फेरे प्रभावित हुए। सुबह दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 6श्व2411 और हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट 6श्व6471 को रद्द किया गया। इसके साथ ही जोधपुर से दिल्ली जाने वाली 6श्व5130 और हैदराबाद के लिए निर्धारित 6श्व6473 उड़ान भी संचालित नहीं हो सकी। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को अग्रिम रूप से उड़ान रद्द होने की सूचना दे दी, जिससे अधिकांश यात्री एयरपोर्ट नहीं पहुंचे और टर्मिनल पर स्थिति सामान्य बनी रही। कंपनी ने कुछ यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों और मार्गों के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुँचाने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई। उड़ानें रद्द होने के बावजूद एयरपोर्ट पर समग्र संचालन सामान्य दिखा और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

