अयोध्या 10 दिसंबर (आरएनएस )। यू.पी. एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षा विभाग में लिपिक संवर्गीय कर्मचारियों के लम्बित प्रकरणों के निस्तारण न होने पर एक दिवसीय क्रमिक धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रांतीय नेतृत्व के 18 सूत्री मांगों को लेकर पूरे यूपी में संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा।वही एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद यादव, मंडलीय अध्यक्ष हरि कृष्ण श्रीवास्तव व मंडलीय सचिव रामविलास यादव और एसोसिएशन के लोगो ने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।उन्होंने आरोप लगाया कि शासन स्तर पर फाइलें लम्बित हैं और पदोन्नति, स्थानांतरण व अन्य सेवा संबंधी प्रकरणों का समाधान नहीं किया जा रहा है। एसोसिएशन ने मांग की है कि लिपिक संवर्ग से संबंधित सभी लंबित मुद्दों का तत्काल निस्तारण किया जाए, विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, और अधिकारियों से संवाद स्थापित कर समाधान निकाला जाए। यदि समाधान न मिलने पर आंदोलन की तीव्रता बढ़ाई जाएगी। इस प्रदर्शन मे हरिकृष्ण श्रीवास्तव, रामबिलास यादव, मुकेश चंद्र मिश्रा, आनंद यादव, नीरज सिंह , निशा मिश्रा, दिनेश कुमार, सतेंद्र शर्मा, आलोक कुमार मिश्रा, अमित तिवारी, उमाकांत मिश्रा, राहुल मिश्रा, मनीष गौतम संतोष कुमार श्रीवास्तव, समर नाथ, राजेन्द्र यादव, विवेक कुमार सिंह, अशोक कुमार चौधरी, अरविंद नाथ जोशी, प्रदीप कुमार, वर्षा सिंह, प्रियंका पासवान,गायत्री, रूबी सिंह, शाजिय़ा रिज़वी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

