सोहावल-अयोध्या 10 दिसंबर (आरएनएस )। प्रदेश सरकार एवं केंद्र द्वारा उ प्र की ग्राम सभाओं में कराये गये विकास कार्यो की गूंज अन्य प्रदेशों में मचाए हुए है। प्रदेश सरकार की विकसित 14 ग्राम सभाओं में बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान की ग्राम सभा में प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने यहां इसी प्रकार से अपनी ग्राम सभा में विकास की गति देने के लिए मध्य प्रदेश की राज्य स्तर के एक दर्जन अधिकारी 22 ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान पंचायत ग्राम सेवक के साथ आदर्श ग्राम सभा पंचायत भवन महोली पहुंचे। टीम के सभी सदस्यो का ग्राम प्रधान ज्वाला प्रसाद,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान बड़े बाबू ने स्वागत किया। सभी का तिलक करने पर अभिभूत हुए टीम के सदस्यों ने भगवान राम की भूमि पर विकास, की गांव स्तर पर बह रही विकास की गंगा का बखूबी बखान किया। सोहावल ब्लाक की ग्राम विकास अधिकारी सुशील पांडेय एवं लखनऊ विकास भवन के अधिकारी ने क्षेत्र के विद्यालय हर घर जल योजना की टंकी, गलियो की इंटर लाकिंग सड़कों के निर्माण में आने वाले खर्च और निर्माण करने की विधि समझाई।नालियो एवं हर घर योजना के तहत घरों में लगी पानी की टोटी तथा उसके बाद ग्राम प्रधान का गांव मे कम खर्च मे बनाए गये शवदाह का बारीकी से जानकारी ली। लगभग तीन घंटे तक जायजा लेने के बाद सदल दल राम की नगरी अयोध्या मे प्रभु राम के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस मौके पर ग्राम सभा के विकास मे सहयोगी बलराम पाठक, मनीराम, आगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू, ग्राम पंचायत मित्र, शिववरदान सहित स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

