-केआरसी पब्लिक स्कूल में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ मूर्ति का अनावरण
सोहावल-अयोध्या 10 दिसंबर (आरएनएस )।क्षेत्र के अरकुना में बुधवार को रामचंद्र कलावती विद्यालय का परिसर भावनाओं, श्रद्धा, और स्मृतियों से सराबोर रहा। यह वह अवसर था जब विद्यालय के संस्थापक के माता-पिता के मूर्ति अनावरण का जिसे संस्थान में स्थापित किया गया है । इसे लेकर बोलते हुए महाराष्ट्र से आए मेयर नाना साहब करपे ने कहा माता पिता का आशिर्वाद ईश्वर कृपा से बढ़कर है। वह भाग्यशाली होते हैं जिन्हें माता-पिता का सम्मान बढ़ाने का अवसर मिलता है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का सम्बन्ध दूध और शक्कर जैसा है। इसी कड़ी को मजबूत करने के लिए हम राम की नगरी अयोध्या में आये हैं।
मंगलवार को के आर सी पब्लिक स्कूल अरकुना में आयोजित स्कूल के संस्थापक उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश दुबे की माता कलावती और पिता रामचंद्र की विद्यालय परिसर में स्थापित की गई प्रतिमा का अनावरण था। समारोह पूर्वक संपन्न हुए इस कार्यक्रम में दूसरे मुख्य अतिथि रहे भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉक्टर संजय मयूख ने भी कुछ इसी तरह की बात करते हुए कहा माता-पिता का आशीर्वाद जिस परिवार को मिलता है। वह परिवार कभी दुखी नहीं हो सकता। माता-पिता का सम्मान करना तो गर्व की बात है। प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने कहा के आर सी परिवार न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका अदा कर रहा है। अपितु सामाजिक सेवा में भी अग्रणी रहा है। मातृ देवो भव पितृ देवो भव की भावना इनकी सराहनीय है। आयोजन से जुड़े शोभ नाथ नाथ दुबे पप्पू, अधिवक्ता अमित दुबे, अभिषेक दुबे जीतू, पत्रकार और निर्देशक शशि नाथ दुबे समाजसेवी परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान पासवान, बिहार से आए भजन गायक आलोक पांडेय गोपाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू ,कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू बड़ी संख्या में महिलाएं, संस्थान के अभिभावक, प्रधानाचार्य, प्रबंधन से जुड़े लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

