लखनऊ 10 दिसंबर (आरएनएस ) पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन में कैसरबाग थाना पुलिस ने वाहन चोरी में सक्रिय एक गैंग का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर की गई इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने चोरी का एक डाला वाहन (ञ्ज्रञ्ज्र ्रष्टश्व), तीन मोटरसाइकिलें और मुकदमे से संबंधित 29 हजार रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तारी की यह सफलता हाल के दिनों में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई मानी जा रही है।यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में, पश्चिमी जोन के पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग तथा प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग के नेतृत्व में संचालित की गई। अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत माल–मुल्जिमान की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में संलिप्त तीन व्यक्ति बन्धा रोड क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों में पहला नाम मो. निजाम का है, जिसकी उम्र लगभग 33 वर्ष है। वह मूल रूप से बलरामपुर जिले के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव का निवासी है और वर्तमान में फैजुल्लागंज, नन्दा फोरम के पास रह रहा था। दूसरा अभियुक्त मो. हाशिम है, उम्र लगभग 40 वर्ष, जो फैजुल्लागंज जैनब मस्जिद के पास रहता है। तीसरा अभियुक्त अलीशाद है, उम्र लगभग 27 वर्ष, जो अली नगर खदरा, थाना मडिय़ाव क्षेत्र में रहता है। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त संगठित रूप से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।इस कार्रवाई की शुरुआत उस रिपोर्ट से जुड़ी है, जिसमें 27 नवंबर 2025 को कैसरबाग थाना क्षेत्र के निवासी चन्द्रशेखर कुमार ने अपना ञ्ज्रञ्ज्र छोटाहाथी(क्क32्यहृ3914) चोरी होने की तहरीर दी थी। उसी मुकदमे (मु.अ.सं. 207/2025) की जांच के दौरान पुलिस को लगातार अभियुक्तों की तलाश थी। बन्धा रोड पर पकड़े जाने के बाद तीनों की तलाशी में चोरी गया लोडर वाहन, तीन मोटरसाइकिलें और 29,000 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद मोटरसाइकिलों में क्क32हृङ्घ3584 स्प्लेंडर प्लस, क्क32रुरू6708 सुपर स्प्लेंडर और क्क32त्रश्व1463 मोटरसाइकिल शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अलग से मु.अ.सं. 211/2025 धारा 317(2) क्चहृस् पंजीकृत किया और पूर्व मुकदमे में भी संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई।गिरफ्तारी की कार्रवाई रात लगभग 3:30 बजे संपन्न हुई, जिसके बाद तीनों अभियुक्तों को उनके गिरफ्तारी कारणों और धाराओं से अवगत कराते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया। अब उन्हें न्यायिक अभिरक्षा के लिए अदालत में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।पुलिस जांच में यह सामने आया कि मो. निजाम एक संगठित अपराधी है और उसके खिलाफ कई जिलों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में वजीरगंज थाने में दो अलग-अलग मामलों में धारा 379/411, मनकापुर (गोण्डा) में चोरी और धोखाधड़ी से संबंधित कई मामले, यूपी गैंगस्टर एक्ट का अभियोग तथा बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाने में दर्ज एक मामला शामिल है। उसके लगातार अपराधों को देखते हुए पुलिस ने उसके नेटवर्क और संभावित अन्य साथियों की खोज भी शुरू कर दी है।पुलिस टीम की यह कार्रवाई पश्चिमी जोन में वाहन चोरी के मामलों पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है और पुलिस ने संकेत दिया है कि ऐसे गिरोहों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

