छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र के साथ दी गई पुरस्कार राशि
प्रयागराज 10 दिसंबर (आरएनएस ) शिवचरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका नाम साइबर सैनिक जो कि डाटा सुरक्षा परिषद ऑफ इंडिया और किंन्द्रिल की एक पहल है। इसका उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को डिजिटल सुरक्षा कौशल से लैस करना रहा। कार्यशाला में केस स्टडी वीडियो गतिविधियों और प्रश्नोत्तरी को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के 473 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में साइबर एक्सपर्ट ट्रेनर के रूप में यशदीप चतुर्वेदी व अनुष्का त्रिपाठी उपस्थिति रही। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के रूप में वेदिका तोमर उपस्थित थी। इन्होंने साइबर अपराध से बचने के विभिन्न पहलुओं को साझा किया। कार्यक्रम में कंप्यूटर विभाग के विश्वनाथ मिश्रा ने भी साइबर साइबर सुरक्षा के महत्व पर चर्चा की।
समापन के उपरांत समस्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। साथ ही साथ कार्यशाला में आयोजित प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग्स में प्रथम स्थान प्राप्त सृष्टि कुमारी को प्रमाण पत्र के साथ ?10000, द्वितीय स्थान रुद्रांश तिवारी को 7500/, तृतीय स्थान निहाल कुमार को ?5000 व सांत्वना पुरस्कार समर कुशवाहा ?2500 भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर संचालन हेतु सत्येंद्र त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, सुमिता, प्रियंका अग्रवाल, गरिमा गुप्ता आरती मेहरोत्रा, दीपा सेठ इत्यादि शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

