सोनिया गांधी के जन्मदिन पर मिले सांसद उज्जवल, व्यक्त किया आभार
प्रयागराज 10 दिसंबर (आरएनएस )। प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह नई दिल्ली में सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल तथा टाटा ट्रस्ट के साथ एएमयू पर हस्ताक्षर होने में महती भूमिका निभाने के लिए सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया। उज्जवल ने कहा कि क्योंकि प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों में कोई भी अच्छा अस्पताल नहीं लोग इलाज के लिए लखनऊ और दिल्ली भागते हैं। आपके इस सराहनीय प्रयास से प्रयागराज वासियों के साथ आसपास के जिलों के लोगों को सस्ता अच्छा इलाज मुहैया होगा।
सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन है जो कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल, प्रयागराज और टाटा ट्रस्ट्स के बीच हुआ है। यह समझौता मुख्य रूप से अस्पताल के अपग्रेडेशन और विशेष रूप से कैंसर देखभाल सेवाओं को मजबूत करने से संबंधित है।
उन्होंने कहा कि कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल एक क्षेत्रीय कैंसर केंद्र है। प्रयागराज में एक विश्व स्तरीय और व्यापक कैंसर उपचार सुविधा स्थापित करना,
उत्तर भारत में कैंसर देखभाल को बढ़ावा देना। इस सुविधा से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों के हजारों कैंसर रोगियों को लाभ होगा, जिन्हें पहले उच्च स्तरीय उपचार के लिए मुंबई या दिल्ली जाना पड़ता था।
टाटा ट्रस्ट्स ने इस परियोजना के लिए लगभग ?250 करोड़ तक के वित्तीय सहयोग की मंज़ूरी दी है। इस सहयोग के तहत अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरण और विभाग स्थापित किए गए हैं और किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग इसमें पीईटी-सीटी स्कैन जैसी उन्नत इमेजिंग प्रौद्योगिकियां शामिल हैं, जो कैंसर का सटीक निदान और निगरानी करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
नई एमआरआई यूनिट निदान क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए उन्नत उपकरण जैसे लीनियर एक्सीलरेटर मशीन, जिसका उपयोग रेडिएशन थेरेपी में किया जाता है।पूरे परिसर में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माणस अस्पताल के कई नए और विशिष्ट विभाग जैसे कि न्यूक्लियर मेडिसिन और एमआरआई यूनिट चालू हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि पूरी सुविधा का निर्माण 2026 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। यह समझौता कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल को उत्तरी भारत में कैंसर निदान और उपचार के लिए एक प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

