13 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
प्रयागराज 10 दिसंबर (आरएनएस )। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधकगण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया।
इस मौके पर रविकांत नोडल ऑफिसर लोक अदालत, एडीजे व दिनेश कुमार गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एडीजे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 13 दिसम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार पूरे जनपद में किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

