दिवाली यूनेस्को की अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में जारी किए जाने पर भाजपाइयों में हर्ष
प्रयागराज 10 दिसंबर (आरएनएस )। दिवाली को यूनेस्को की अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में जारी किए जाने पर भाजपाइयों ने मु_ीगंज में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पूजन करते हुए मनाई खुशियां और बांटी मिठाई बांटी।
इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी और गर्व का दिन है कि आज यूनेस्को की अमूर्त विश्व धरोहर की सांस्कृतिक विरासत की सूची में भारत का प्रमुख पर्व दिवाली शामिल हो रहा है। इस पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के रामराज का दीपोत्सव पर्व अब दुनिया को रामराज का संदेश देते हुए धर्म और सत्य का भारत की सनातन संस्कृति का प्रकाश फैलाएगी।
इस अवसर पर भाजपाइयों ने
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की तस्वीर पर दीपक जलाया और मिठाई बांटी।
इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं में अजय अग्रहरि कमलेश केसरवानी, नीरज केसरवानी, किशन चंद्र जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, सुशील जैन, प्रतीक मालवीय ,संदीप जैन, विष्णु त्रिपाठी, सुनील जायसवाल, दीपक केसरवानी, सुनील केसरवानी, श्रेष्ठ चौरसिया, राजेश शर्मा, मधुर माथुर, पद्माकर श्रीवास्तव आदि मु_ीगंज मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

