शिनाख्त और छानबीन में जुटी पुलिस
प्रयागराज 10 दिसंबर (आरएनएस )। सिविल लाइंस इंदिरा भवन के सातवें मंजिल पर स्थित पीडीए कार्यालय के 40-50 अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा एंटी करप्शन प्रयागराज के निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह ने दर्ज कराई है। पीडीए कर्मचारियों पर एंटी करप्शन टीम के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी कर्मचारियों की खोजबीन में जुट गई है।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ सहायक अजय कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को आठ हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। अजय पर फाफामऊ के शांतिपुरम् स्थित एक प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को छुड़ाने के प्रयास में टीम पर हमला भी किया गया एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर राकेश बहादुर सिंह के अलावा दो तीन सिपाही घायल हो गए। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

