माघ मेला -2026 के लिए प्रयागराज मण्डल के स्टेशनों पर खानपान की उत्तम व्यवस्थाएं
प्रयागराज 10 दिसंबर (आरएनएस )। प्रयागराज मंडल मण्डल रेल प्रबन्धक, रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, कोचिंग, हरिमोहन के नेतृत्व में माघ मेला -2026 के दौरान श्रद्धालुओं की विशाल संख्या को देखते हुए खानपान की सेवाओं को उन्नत और सर्वसुलभ बनाया जा रहा है। प्रयागराज में आयोजित माघ मेला में करोड़ों तीर्थयात्री एवं श्रद्धालु स्नान एवं अपने आराध्य की पूजा अर्चना करते हैं ।
प्रयागराज मण्डल द्वारा माघ मेला -2026 के दौरान यात्रियों को अच्छा खान-पान उपलब्ध कराने के लिए कैटरिंग स्टाल्स, मल्टी पर्पज स्टाल्स एवं रिफ्रेशमेंट रूम की सुविधा को विस्तारित किया जा रहा है और इनकी गुणवत्ता में भी सुधार किया जा रहा है । श्रद्धालुओं को खानपान के लिए असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए कैटरिंग स्टॉलस और मल्टी पर्पज स्टॉलस पर पैकेज्ड पेयजल, नॉन फार्मेसी आइटम, कॉस्मेटिक सामान, दूध का पाउडर, नैतिकता, इतिहास और साहित्य से संबंधित पुस्तकें, रेलवे का टाइम टेबल, मैगजीन, न्यूज पेपर, खिलौने, तौलिया, तकिया, इमरजेंसी दवा, दूध और खाने-पीने के सामानों के साथ अन्य महत्वपूर्ण चीजों जैसे क्षेत्रीय महत्व की कलाकृतियों, किताबें, पत्रिकाएं, समाचार पत्र, की बिक्री की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

