प्रयागराज 10 दिसंबर (आरएनएस )। चतुर्थ वाहिनी पीएसी के मनोरंजन कक्ष में सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस) की उपस्थिति में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं एवं वाहिनी कर्मचारियों के मध्य मानवाधिकार – पुलिस कार्यप्रणाली के लिए सहायक या बाधक विषय पर वाद–विवाद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षुओं एवं वाहिनी जवानों ने विषय के दोनों पक्षों को उजागर करते हुए गहन तर्कों, तथ्यों एवं उदाहरणों के साथ अपनी बात रखी तथा पक्ष एवं विपक्ष दोनों ही वर्गों द्वारा प्रस्तुत किया गया। उसके बाद प्रशिक्षुओं एवं जवानों द्वारा पक्ष–विपक्ष प्रस्तुत किए जाने के पश्चात सेनानायक ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए अपने तर्क प्रभावी रूप से रखे। तत्पश्चात प्रशिक्षुओं एवं अन्य कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया तथा मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
आज के कार्यक्रम में सहायक सेनानायक अब्दुल रज्जाक, डॉ. सुनील कुमार (हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट- एनजीबीयू) व शिविरपाल राकेश कुमार शर्मा एवं निर्णायक टीम के सदस्य श्रीमति मंगला मिश्र (पीएमएस प्रधानाचार्य), पवन कुमार पाण्डेय (इंस्पेक्टर अध्यापक), धनंजय शुक्ला (सब-इंस्पेक्टर अध्यापक), सूबेदार मेजर तथा आरटीसी प्रभारी सहित इत्यादि अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

