विद्यालय में छात्रों ने निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग
बाराबंकी 10 दिसंबर (आरएनएस )। शिक्षा क्षेत्र बनीकोडऱ में बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान (बिरजू संस्थान) द्वारा नि:शुल्क संचालित चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर छात्रों की निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में स्थान लाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा तीन से कक्षा-6 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संस्था अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने मानवाधिकार पर बच्चों को समझाते हुए बताया कि सभी को शिक्षा, सम्मान, भागीदारी और सुरक्षा, विकास के अवसर मिले यही मानवाधिकार है। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को जन्म से ही अधिकार प्राप्त होते हैं जैसे जीवन जीने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, आजादी व सुरक्षा का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार आदि के बारे में जानकारी दी तत्पश्चात विद्यालय की शिक्षिकाओं ने लेखन प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया जिसमें कक्षा 5 के छात्र प्रिंस राज, कक्षा 4 से कौशल कुमार व कक्षा 6 से शालू गोस्वामी ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षिका वंदना वर्मा, सरिता यादव, अनीता, प्रिंसी वर्मा, पलक, प्रिया मौर्या व कर्मचारी सरोज, सरस्वती, जियालाल सहित 169 लोग सम्मिलित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

