पूर्व सांसद ने किया बूथों का निरीक्षण, बताई खामियां
बाराबंकी 10 दिसंबर (आरएनएस )। पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो0 मोहसिन तथा अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष विजयपाल गौतम एवं अन्य कई कांग्रेसी प्रतिनिधि मण्डल के साथ बुधवार को शहर नवाबगंज के कई बूथों का निरीक्षण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से श्री पुनिया ने जलालपुर बूथों का निरीक्षण तथा आवास विकास सेण्ट्रल एकेडमी स्कूल के बूथों पर विश्लेषण करते हुये कहा कि, एसआईआर का पूर्णं कार्य नही हो पा रहा है। बीएलओ के द्वारा घर घर पहुंचने का कार्य केवल कागजों पर ही नजर आ रहा है। श्री पुनिया ने कहा कि, एसआईआर जमीन पर दिख ही नही रहा है, ना ही प्रशासन के द्वारा कोई जागरूकता अभियान चलाया गया। शहर के अन्दर लगभग 40 प्रतिशत वोटरों का मूल्यांकन हुआ है। और इसकी समय सीमा समाप्त होने वाली है ऐसे तमाम मतदाताओं का नाम छूट रहा है जो कई वर्षों से वोट डालते आ रहे हैं, इससे सरकार की मंशा समाज के प्रति साफ नजर नही आ रही है, सरकार द्वारा समाज में दुविधीकरण पैदा कर रही है। श्री पुनिया ने कहा कि, दलित पिछड़ा अति पिछड़ा एसआईआर के द्वारा इनके अधिकारों को वंचित किया जा रहा है। जो समाज को गर्त की ओर ले जा रहा है। सही मायने में एसआईआर की समय सीमा लम्बी होनी चाहिए जिससे प्रशासन पर दबाव न पड़े और जमीनी कार्य पूर्णं रूप से सही तरीके से हो सके। प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष विजयपाल गौतम, के0सी0 श्रीवास्तव, वीरेन्द्र यादव उपाध्यक्ष राम हरख रावत, मोहम्मद इरफान कुरैशी, देवेन्द्र सिंह मोनू, तरून चावला, तस्लीमन खान, मोहम्मद जीशान, अमन गौतम, बबलू गौतम, प्रशान्त सिंह आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

