रुड़की,10 दिसंबर (आरएनएस)। सिविल अस्पताल रुड़की में प्रशिक्षण प्राप्त करने आए पैरामेडिकल के अभ्यर्थियों की बुधवार को कार्यवाहक सीएमएस ने बैठक ली। जिसमें उन्होंने अस्पताल से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही कहा कि मरीजों को सौम्य व्यवहार करें। मरीज यदि किसी बात पर नाराजगी भी जताएं, तो भी उनकी बात सुने और उनकी समस्या का निस्तारण करें। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. रजत सैनी ने अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त करने आए अभ्यर्थियों को कहा कि अपना व्यवहार अच्छा रखें। मरीज पहले ही अपनी बीमारी से परेशान होता है। इसके बाद उन्हें इधर-उधर लाइन में लगना पड़ता है। इसलिए मरीज से किसी भी स्थिति में कोई ऐसा व्यवहार न करें, जिससे उसे कोई ठेस पहुंचे। जो भी जानकारी वह मांगे, जितना संभव हो मरीज को बताएं। यदि मरीज किसी बात पर नाराजगी भी जताता है तो भी अपने व्यवहार को अच्छा रखें। सेवक के रूप में स्वयं रखें। मरीज को किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं होनी चाहिए। कार्यवाहक सीएमएस ने कहा कि चिकित्सक पर्चे पर जो दवाएं व सलाह दें, उनको ध्यान से पढ़े। मरीज को दवाएं दें, चिकित्सक के पर्चे पर यदि कुछ समझ न आ रहा हो, तो मरीज को भेजने के बजाए स्वयं उसकी जानकारी करने का प्रयास करें। इस मौके पर डॉ. आभास सिंह, रामकेश गुप्ता व बीएल आर्या आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

