आजमगढ़ 10 दिसम्बर(आर एन एस) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर कपसेठा के बूथ संख्या 435 की समीक्षा की तथा एस आई आर कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक में प्रवासी कार्य कर्ता भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम नयन सिंह, मंडल महामंत्री राम पूजन यादव,बी एलओ टू अंकित सिंह आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि कपसेठा बूथ पर कुल 1344 मतदाता हैं। जिसमें मृतक और शिफ्टेड आदि मिलाकर कुल संख्या 234 हैं। इस तरह कुल 1110 मतदाता बचे। जिनका शत प्रतिशत फॉर्म भरकर जमा कर दिया गया है। भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ,राम नयन सिंह और महामंत्री राम पूजन यादव ने बी एलओ टू अंकित सिंह तथा मंजू देवी को शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने केलिए धन्यवाद ज्ञापित किया। नेता त्रय ने कहा कि एस आई आर राष्ट्रीय कार्यक्रम है।इस कार्यक्रम को सफल बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं का प्रथम कर्तव्य है। दूसरे चरण में छूटे हुए कार्यकर्ताओं का फॉर्म 6 भर कर उन्हें मतदाता बनाना है ।इस कार्य को हमें गंभीरता से लेना है। और उसे भी शत प्रतिशत पूर्ण कराना है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राम पूजन यादव ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

