आजमगढ़ 10 दिसम्बर(आर एन एस) अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया है कि योगी आदित्यनाथ , माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का दिनांक 11.12.2025 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में भ्रमण कार्यकम् प्रस्तावित है।
जनपद में धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 पूर्व से ही प्रवृत्त है। योगी आदित्यनाथ , मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का जनपद आजमगढ़ में भ्रमण के दौरान दिनांक 11.12.2025 को कार्यक्रम स्थल थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कलेक्ट्रेट आजमगढ़ को ”नो-फ्लाइंग जोनÓÓ घोषित किया गया है तथा कार्यक्रम स्थल के 05 किमी0 की परिधि में सभी प्रकार के ड्रोन उड़ान/संचालन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।तद्नुसार आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित हो।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

