आजमगढ़ 10 दिसम्बर(आर एन एस)जिलेके मोहम्मदपुर ब्लाक अतर्गत रानीपुर रजमो गांव स्थित प्राचीन मंदिर मां अगवानी मंदिरके मुख्यपुजारी गंगा दासजी महाराज उम्र लगभग 82 वर्ष का आज बुधवार सुबह 9:30 बजे उनके पैतृक गांव देवराखास राजा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ में स्वर्गवास हो गया जिसकी सूचना मिलते ही ग्राम वासियो में शोक की लहर दौड़ गई,जानकारी के अनुसार बाबा गंगादास जी महाराज बचपन से ही लगभग 8 वर्ष की अवस्था से ही संत प्रवृत्ति के थे मां अगवानी मंदिर पर लगभग 70 वर्ष से पूजा पाठ करते रहे और हमेशा रानीपुर रजमो ही रहे 15 दिन पूर्व अपने पैतृकगाव देवराखास राजा गांवमे शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गए थे जिनका आज 10 दिसंबर 2025 की सुबह 9:30 बजे आखिरी सांस ली बाबा गगादासजी के स्वर्गवास की सूचना मिलते ही ग्राम वासीयो में शोक की लहरदौड़ गई उनके पार्थिव शरीर को रौना पार से लाने के लिए भक्तगण उनके पैतृक गांव गए पारथीव शरीर लेकर बिंद्रा बाजार होते हुए मंदिर परिसर पहुंचे अंतिम दर्शन केलिए हजारों की संख्या में ग्रामवासी पहुंचे उनकी समाधि मा अगवानी के मन्दिर परिसर बाबा भोलेनाथके मंदिर के बगल में समाधिदी जाएगी
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

