आज़मगढ़ 10 दिसम्बर(आर एन एस)युवती से छेडख़ानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,थाना कप्तानगंज में वादिनी द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री लगभग शाम 05:00 बजे ग्राम बनहवां बागीचा में बकरी चराने गई थी। उसी समय दिनेश सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह, निवासी ग्राम वाजिदपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आज़मगढ़ ने उससे छेडख़ानी की। पीडि़ता के शोर मचाने पर जब आस-पास के लोग आने लगे तो अभियुक्त उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कप्तानगंज परमु0अ0सं0 403/2025, धारा 74, 351(3) क्चहृस् व 9(ड)/10 क्कह्रष्टस्ह्र ्रष्ह्ल के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। बुधवार को उ0नि0 रमेश चन्द्र सिंह मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग, रोकथाम जुर्म व लंबित विवेचनाओं हेतु मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त दिनेश सिंह को मुखलिसपुर के पास स्थित भ_े के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

