आज़मगढ़ 10 दिसम्बर(आर एन एस)नाबालिग/युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।थाना रौनापार में वादिनी द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त जामवन्त उर्फ जमालु पुत्र देवनाथ, निवासी केवटहिया, थाना रौनापार, जनपद आज़मगढ़, विगत कुछ वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया तथा बाद में मारपीट किया गया और विवाह करने से इंकार कर दिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 09.12.2025 को थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 464/2025, धारा 69, 115(2), 352 बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। बुधवार उ0नि0 दयाशंकर मय हमराह पुलिस बल द्वारा की गई कार्रवाई में दिनांक 10.12.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त जामवन्त उर्फ जमालु पुत्र देवनाथ (उम्र 23 वर्ष)निवासी केवटहिया, थाना रौनापार, जनपद आज़मगढ़ को करखिया मोड़ से समय लगभग 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

