आजमगढ़ 10 दिसम्बर(आर एन एस)भूमि विवाद के वजह से हुए रजनीश की हत्याकांड का हुआ खुलासा,04 नफऱ अभियुक्त गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला-क़त्ल बरामद, वादी राघव पाण्डेय पुत्र सत्यभूषण पाण्डेय, निवासी ग्राम मार्रा कर्मनाथपट्टी थाना रौनापार जनपद आज़मगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीर दी गई कि—उनके पुत्र रजनीश पाण्डेय (उम्र लगभग 45 वर्ष) का पिछले लगभग 20 वर्षों से नगीना सिंह, इन्द्रसेन सिंह, भीमसेन सिंह, उग्रसेन सिंह निवासीगण पुरूषोत्तमपुर बनकट थाना मुबारकपुर तथा आजम पुत्र अलीम* निवासी दाऊदपुर बाघखालीस थाना जीयनपुर से 03 बीघा भूमि को लेकर गंभीर विवाद व मुकदमेबाजी चल रही थी। वादी के अनुसार अभियुक्तगण द्वारा उनके पुत्र रजनीश पाण्डेय को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके थे। बुधवार को रजनीश पाण्डेय गाँव से अपनी पत्नी के पास आज़मगढ़ लौट रहे थे, तभी लगभग 06:30 बजे सिकरौड़ा पुलिया पर घात लगाए बैठे अभियुक्तों ने रोककर हमला किया। ललकार के बाद नगीना सिंह ने तमंचे से फायर किया, गोली सीने में लगने से रजनीश पाण्डेय की बाद में अस्पताल में मृत्यु हो गई। इस पर मु0अ0सं0 637/25, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस थाना कोतवाली में पंजीकृत हुआ।
गिरफ्तारी का विवरण-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक *यादवेन्द्र पाण्डेय* मय टीम द्वारा मुकदमे से संबंधित वांछित 04 अभियुक्तों को दिनांक 10.12.2025, समय 00:15 बजे शिवालिक मेडिकल कॉलेज, सिक्स लेन, थाना कोतवाली* के पास से गिरफ्तार किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

