रायपुर,11 दिसंबर (आएनएस)। छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुणदेव गौतम ने बुधवार पुलिस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। तय कार्यक्रम से हटकर पहुंचे डीजीपी ने रायपुर जिले के सभी सीएसपी और एएसपी की तात्कालिक बैठक भी बुलाई, जिसमें ऑपरेशन निश्चय को मजबूती देने रणनीति बनाई गई।
इस दौरान रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि निश्चय अभियान तीन टर्म पर चलता है। इसमें ड्रग्स की सप्लाई रोकने, खपत को कम करने और कोर्ट तक मॉनिटरिंग शामिल है। ड्रग्स की सप्लाई रोकने में अच्छी सफलता मिली है। पाकिस्तान के रास्ते पंजाब से आने वाले कुल 10 माड्यूल ध्वस्त किए गए हैं। दिल्ली, मुंबई से आने वाले सिंथेटिक ड्रग्स की बड़ी खेप पर कार्रवाई हुई है।
आईजी मिश्रा ने कहा, अब थानों से रिहैब की कार्रवाई होगी। कोर्ट मॉनिटरिंग करना, फरार आरोपियों को पकडऩा, इस कार्य में 100 के आकड़े पहुंचने वाले हैं। नशामुक्ति को लेकर आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा, 2 से 3 लाख लोगों का रिहैब करना है, लेकिन कैपिसिटी कम है। पहले चरण में जिनका परिवार सपोर्ट कर रहा है उन्हें शामिल किया गया है। सबसे ज्यादा यही लोग वायलेंट है। जब सबसे बड़ा बदमाश मोहल्ले में नशा छोडऩे की बात करेगा तब नशामुक्ति अभियान प्रभावी होगा।
ऑपरेशन निश्चय की स्ट्रेटेजी मजबूत करने कर रहे एनालिसिस
ड्रग्स की सप्लाई चैन और ऑपरेशन निश्चय की मजबूत स्ट्रेटेजी को लेकर आईजी ने कहा, ड्रग ट्रेड का उनकी फीचर है, एक जेल जाएगा तो दूर काम करेगा। कुल खेल मार्जिन का है। पंजाबी में 800 में डिलीवरी है, वही सामान रायपुर में 6 हजार में डिलीवरी है। स्ट्रेटेजी मजबूत करने माड्यूल पर फाइनेंशियल एनालिसिस कर रहे हैं। फोरेंसिंक एनालिसिस करने वाले हैं।
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

