रायपुर,11 दिसंबर (आएनएस)। राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर से एक एनडीपीएस एक्ट के आरोपी के फरार होने की जानकारी मिली है। आरोपी पेशी में लाया गया था और मौका देखकर पुलिस को चकमा देकर हाथ की हथकड़ी सरकाकर फ रार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। मामला सोमवार का है।
मिली जानकारी के अनुसार, रक्षित केंद्र रायपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक जयदेव सोम,प्रधान आरक्षक जहांगीर खान के साथ कुल पांच आरोपियों को पेशी के लिए रायपुर न्यायालय लेकर आए थे। इनमें से तीन आरोपियों को जहांगीर खान न्यायालय आनंद कुमार सिंह के समक्ष पेश करने ले गए, जबकि दो आरोपी जयदेव सोम की निगरानी में थे। इसी दौरान थाना राजिम, जिला गरियाबंद के अपराध क्रमांक 389/25, धारा 20(क्च) एनडीपीएस एक्ट के आरोपी आशीष राजावत को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस पंकज सिन्हा की अदालत में पेश किया जाना था। अभियुक्त को हथकड़ी लगी हुई थी। लेकिन शाम लगभग 3:55 बजे आरोपी ने चालाकी से अपने हाथ की हथकड़ी को सरका लिया और पुलिस को धक्का देकर तेजी से कोर्ट परिसर से भाग निकला। प्रधान आरक्षक जयदेव सोम ने आरोपी को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन वह उन्हें चकमा देकर तेजी से घड़ी चौक की तरफ भाग गया। घटना के तुरंत बाद उन्होंने अपने साथी प्रधान आरक्षक 1291 जहांगीर खान को इसकी जानकारी दी और पूरे कोर्ट परिसर में अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद पुलिस विभाग को घटना की सूचना भेजकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने आवेदन प्रस्तुत किया गया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में रायपुर के संभावित इलाकों से लेकर अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों तक छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद विभागीय स्तर पर भी संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

