रुड़की,12 दिसंबर (आरएनएस)। दस दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय नफीस खान ने शुक्रवार को देहरादून अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सबसे दर्दनाक यह कि मृतक की बेटी की शादी की तारीख पहले से तय थी और गुरुवार को ही उसकी बारात आई थी। बेटी की विदाई के अगले ही दिन पिता की मौत से घर में मातम छा गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

