रुड़की(आरएनएस)। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से लापता किशोरी को एक युवक के साथ बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गत सप्ताह कस्बे की एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी किशोरी भतीजी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की जानकारी दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने फोन लोकेशन के आधार पर किशोरी को बिजनौर से एक युवक मोहित कुमार निवासी सरदापुर छैना थाना बाढ़पुर जनपद बिजनौर के साथ बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

