रुड़की 26 अप्रैल (आरएनएस)। क्षेत्र के गांव बनारसी में रविदास जयंती की शोभा यात्रा के दौरान हुए विवाद में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बनारसी गांव में रविदास जयंती के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 25 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी जोनी निवासी बनारसी को खेलपुर गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

