रुड़की 26 अप्रैल (आरएनएस)। बाजार से सब्जी घर पहुंचाने के बहाने महिला का थैला लेकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से थैला भी बरामद किया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीटी गंज निवासी 65 वर्षीय रेनू सिंघल शुक्रवार की दोपहर पुरानी सब्जी मंडी से सब्जी लेकर पैदल घर जा रही थी। इस बीच रास्ते में उन्हें एक व्यक्ति मिला और मदद करने की बात कही। आरोपी ने बुजुर्ग को अपने झांसे में लेकर उनके हाथ से थैला ले लिया और सामान घर पहुंचाने की बात कही। बुजुर्ग कुश के झांसे में आ गई और थैला दे दिया था। इस बीच आरोपी मौका पाकर थैला लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी कैद हो गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को रुड़की से गिरफ्तार कर थैला और उसमें रखे दस हजार, मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सतपाल निवासी मांझीपुर गांव, थाना छुटमलपुर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

