रुड़की 26 अप्रैल (आरएनएस)। सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रुड़की निवासी ईशिका गुप्ता (97त्न) और शिवांश गुप्ता (99त्न) को पूर्व मेयर गौरव गोयल ने उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दोनों मेधावी छात्र-छात्रा का सम्मान भी किया गया। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि ईशिका और शिवांश ने अपने शानदार परिणाम से न केवल अपने परिवार बल्कि विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम होते हैं। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों की लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और सही दिशा मिलने पर सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों के माता-पिता और शिक्षकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस मौके पर राजीव गुप्ता, दीपांकर गुप्ता, दिलीप मेंहदीरत्ता, पंकज विश्नोई, ब्रजमोहन मौर्य, जगदीश शरण और अनुप शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

