रुड़की,12 दिसंबर (आरएनएस)। ऊर्जा निगम की टीम ने लक्सर के मुकरपुर गांव में शुक्रवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गांव के अली शेर पुत्र मुनफैत, महफूज पुत्र ताहिर, दिलशाद पुत्र हाजी शहीद, सैयाद पुत्र नूर हसन, शौकीन पुत्र फैयाज व जुलफाना पत्नी उल्फत के घर में बिजली की चोरी पकड़ी गई। इन सभी छह लोगों के खिलाफ ऊर्जा निगम नकी टीम ने लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। टीम ने देहरादून विजिलेंस के एई विकास कुमार, रोबिन सिंह, धनंजय कुमार, पुलिस निरीक्षक मारुत शाह, उप निरीक्षक संजीव त्यागी, जेई मनोज कुमार सैनी, सपना रावत, अनीता काला और लाइन स्टाफ से शौकीन, इरशाद, रमजानी शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

