कोलकाता, 13 दिसंबर। दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी ने कोलकाता में अपनी 70 फीट ऊंची मूर्ती का वर्चुअल अनावरण किया। उन्होंने बॉलीवुड अभीनेता शाहरुख खान से भी मुलाकात की। मेसी भारत में जीओएटी इंडिया टूर कर रहे हैं। मेसी को उनके सम्मान में लगाई गई मूर्ती काफी पसंद आई है। उन्होंने इसे देखकर खुशी जताई है। उनकी टीम ने इसके लिए अपनी सहमति भी दी थी। मेसी की विशाल प्रतिमा लोहे से बनी है और वह विश्व कप की ट्रॉफी पकड़े खड़े हैं।
मेसी ने अपनी मुर्ती के अनावरण के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया भी साझा की। उन्होंने कहा कि वह भारत और विशेष रूप से कोलकाता में आकर बहुत खुश हैं। वह अपनी आगे की यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस अवसर पर उनके साथ उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी थे। सभी खिलाड़ी शनिवार तड़के 3:30 बजे कोलकाता पहुंचे थे। मेसी 2011 के बाद पहली बार भारत आए हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

