मीरजापुर ,13 दिसंबर (आरएनएस)। जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर आने वाले आमजन की समस्याएं सुनी गयी। शनिवार को शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उक्त समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा तहसीलदार सदर के साथ थाना कोतवाली कटरा पर, क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना देहात व कछवां पर, उपजिलाधिकारी लालगंज द्वारा थाना लालगंज पर, अपर जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थाना हलिया पर, तहसीलदार लालगंज द्वारा ड्रमण्डगंज पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना चुनार पर, उपजिलाधिकारी मडि़हान व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन द्वारा थाना मडि़हान पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षगण एवं राजस्व विभाग के अऩ्य अधिकारी, कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

