जौनपुरं,13 दिसंबर (आरएनएस)। जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर (पुरानी गोदाम) में शनिवार को आस्था व उत्साह के साथ चौरा माता के नवनिर्मित चबूतरे के निर्माण के पश्चात विधि-विधान के साथ मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ।इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमे भारी संख्या में लोग शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन अर्चन के साथ हुआ।पुरोहित अखिलेश शुक्ला और महेंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। पंडितों द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ चौरा माता की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। हवन और पूजन के दौरान वातावरण में गूंजते मंत्रों ने माहौल को पूरी तरह से आध्यात्मिक बना दिया। ग्रामीणों ने माता के जयकारे लगाए। रिंकू पंडित, प्रवीण शुक्ला, तरुण शुक्ला, आनंद शुक्ला,राजकुमार यादव, मिठाई लाल मौर्या, अरविंद मिश्रा, धीरज शुक्ला,विक्रम यादव आदि मौजूद रहे ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

