अगस्त्य नंदा आगामी फिल्म इक्कीस से पर्दे पर दमदार भूमिका निभाने को तैयार हैं। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म से, अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इक्कीस लोगों के लिए और भी ज्यादा खास है, क्योंकि इसमें एक आखिरी बार दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र नजर आएंगे। जाहिर है कि 24 नवंबर को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। इक्कीस रिलीज के करीब है। ऐसे में निर्माताओं ने नया और जोशीला गाना जारी किया है।
निर्माताओं ने इक्कीस का नया गाना बन के दिखा इक्कीस जारी कर दिया है। दिलचस्प बात ये है कि गाने में अगस्त्य के अलावा, जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र भी नजर आ रहे हैं। अमरीकी गायिका जैस्मीन सैंडलस ने दमदार आवाज के साथ सुर लगाए हैं, जो आपके अंदर जोश भरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। गाने के साहसिक बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म इक्कीस 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

