कोण्डागांव, 15 दिसम्बर (आरएनएस)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी के अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल एवं हिट एण्ड रन की बैठक प्रधान न्यायाधीश महोदया के विश्राम कक्ष में आयोजित की गई।बैठक में कलेक्टर कोण्डागांव नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चन्द्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव रेशमा बैरागी पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिरकण के सचिव गायत्री साय, डीप्टी कलेक्टर रश्मि पोयाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल, डीएसपी के.पी. मरकाम, लोक अभियोजन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी आर.एन. नाग एवं लोक निर्माण विभाग से सम्मलित रहे। अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी- अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक में अनुशंसित बंदियों की समीक्षा की गई। विशेष रूप से ऐसे मामलों पर विचार किया गया जिसमें आरोपी अधिक समय से न्यायिक हिरासत में है जहां पर जमानत संभव है, अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की समीक्षा के अलावा सजायाफ्ता बंदियों की स्थिति पर भी चर्चा किया गया। मॉनिटरिंग सेल- मॉनिटरिंग सेल की मिटिंग में न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण को आंबटित एवं अधिपत्य आवासों की जर्जर स्थिति सहित दैनिक उपयोगी मरम्मतों आवश्यकताओं की पूर्ति किये जाने एवं न्यायिक अधिकारियों के निर्माणाधीन आवास गृह के संबंध में व न्यायिक कर्मचारी आवास गृह निर्माण हेतु आबंटित भूमि एवं नवीन जिला न्यायालय भवन निर्माण हेतु आंवटित भूमि परिवर्तित कर मंडी प्रांगण पर स्थित रिक्त शासकीय भूमि तत्काल आबंटित करने की कार्यवाही किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। हिट एण्ड रन- हिट एण्ड स्न के संबंध में बैठक ली गई जिसमें अज्ञात वाहनों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से हुई भोतों और घायलों के प्रेम कम्पनसेशन की प्रक्रिया को सुनिश्चित करने की चर्चा की गई। पीडित पक्षकारों के लिए क्षतिपूर्ति आवेदन प्रक्रिया एक्सीडेंट के परिणामस्वरूप हुई मृत्यु या गंभीर चोटों हेतु मुआवजा निर्धारित करने पुलिस व परिवहन विभाग से संबंधित दस्तावेज तैयार कर एसडीएम को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

