0-19 दिसंबर को होगा खुला इंटरव्यू
सुकमा, 15 दिसंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 की अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार ग्राम सभा मोबिलाइजर के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। उक्त पदों की भर्ती हेतु सुकमा जिले के स्थानीय निवासियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जनपद पंचायत कार्यालय कोन्टा में 19 दिसंबर 2025 को प्रात: 11:00 बजे खुला इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना होगा।
जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। इसके तहत पेसा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में स्पेशल सपोर्ट फॉर पेसा एरिया मद अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा मोबिलाइजर्स की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है। चयनित ग्राम सभा मोबिलाइजरों को 4 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।
इसी क्रम में सुकमा जिले की विभिन्न पेसा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में प्रत्येक पंचायत में क्रमश: 01-01 पद पर भर्ती की जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा मोबिलाइजर की नियुक्ति की जाएगी, उनमें प्रमुख रूप से बगहेगुड़ा, गोगुण्डा, उपमपल्ली, नागाराम, दुलेड़, ताड़मेटला, एलमागुंडा, पोटकपल्ली, चिमनीपेंटा, बुर्कलंका, पालाचलमा, पेंटापाड़, सिलगेर, गोंदपल्ली, कुन्देड़, उरसांगल, मुकरम, केरलापेंदा, सुरपनगुड़ा, मोरपल्ली, मिलमपल्ली, कामाराम, चिन्तलनार, बुकरापाल, बण्डा, मेहता, गंगलेर, गोलापल्ली, मराईगुड़ा (वन) एवं किस्टाराम शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों निर्धारित तिथि पर समस्त दस्तावेजों सहित शामिल हो सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु जिला पंचायत,जनपद पंचायत कोंटा अथवा जिले के आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

