धुरंधर अपने दूसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर मचाएगी यह तो किसी ने भी नहीं सोचा था. धुरंधर ने अपने दूसरे वीकेंड (शनिवार-रविवार) यानी दो दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार किया है. धुरंधर बीती 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म ने अपने रिलीज के 10 दिन पूरे कर लिए हैं. इन 10 दिनों में धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का अंबार लगा दिया है. धुरंधर ने अपने दूसरे वीकेंड की कमाई से नवंबर 2025 तक सबसे कमाऊ रहीं इन फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. धुरंधर ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है. चलिए जानते हैं धुरंधर की 10वें दिन की कमाई.
धुरंधर ने सिर्फ 28.60 करोड़ रुपये की कमाई से अपनी शुरुआत की थी. दूसरे दिन 33.10 करोड़ रुपये और तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 44.80 करोड़ रुपये का छप्पर फाड़ कलेक्शन किया था. फिल्म धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड पर भारत में कुल 106.50 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 160.15 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने चौथे दिन 24.30 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 28.60 करोड़ रुपये कमाए और फिल्म ने भारत में 5 दिनों में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर 159.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी.
वहीं, फिल्म ने छठे दिन 29.20 करोड़ रुपये और सातवें दिन 29.40 करोड़ रुपये की कमाई की. ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार फिल्म का एक हफ्ते में भारत में कुल कलेक्शन 218.25 करोड़ रुपये हुआ. फिल्म ने आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया और 34.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया. नौवें दिन की कमाई बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की हाफ सेंचुरी लगाई और 53.70 करोड़ रुपये कमाए. धुरंधर की अब तक की सबसे ज्यादा हाइएस्ट दैनिक कमाई मानी जा रही थी. इसी बीच धुरंधर ने 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 58.20 करोड़ रुपये कमाकर बॉक्स ऑफिस हिला डाला.
अब धुरंधर का घेरलू कलेक्शन 364.60 करोड़ रुपये हो गया है. धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर स्पाई एक्शन फिल्म वॉर 2 की कमाई (236 करोड़ रुपये-घरेलू), अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा (337 करोड़ रुपये) और रजनीकांत की कूली की डोमेस्टिक कमाई (260.3) और वर्ल्डवाइड (516.7 करोड़ रु) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसी के साथ धुरंधर साल की 5 सबसे कमाऊ फिल्म की लिस्ट तीसरे पायदान पर आ गई है. धुरंधर के आगे कांतारा: चैप्टर 1 (622.5 करोड़ रुपये- घरेलू) और छावा (604.1 करोड़ रुपये- घरेलू) का रिकॉर्ड बाकी है. वहीं, धुरंधर ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड 552.70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, धुरंधर नंबर 1 फिल्म बन चुकी है. इसने दूसरे वीकेंड की कमाई में पुष्पा 2 और छावा समेत कई फिल्मों को पछाड़ दिया है और नया बेंचमार्क सेट किया है.
धुरंधर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. इससे पहले वह विक्की कौशल के साथ फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुके हैं. इस बार आदित्य ने स्टेलर स्टारकास्ट के साथ धुरंधर तैयार की, जो बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार साबित हो रही है.
कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 ने 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले ही दिन इसे दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। नतीजा यह रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन उम्मीद के मुताबिक कमाई न कर सकी। बहुत से लोगों ने यह तक नसीहत दे डाली कि कपिल को फिल्में नहीं, सिर्फ अपने कॉमेडी शो पर ध्यान देना चाहिए। खैर, आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए वीकेंड कैसा रहा।
फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 2.85 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म ने शनिवार को 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि पहले दिन 1.85 करोड़ में सिमट कर रह गई थी। इन 3 दिनों में किस किसको प्यार करूं 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 7.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

