0-विधायक हर्षिता गोस्वामी ने उठाया डोंगरगढ़ क्षेत्र की खराब सड़कों का मामला
रायपुर, 16 दिसंबर (आरएनएस)। विस शीतकालीन सत्र में आज प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में सड़क मरम्मत का काम द्रुत गति से जारी है । डोगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क पर 23.94 लाख की मुआवजा राशि लम्बित है । तीन सड़के प्रधानमंत्री सड़क योजना में शामिल किया गया है । इसको लेकर कांग्रेस की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने विभागीय मंत्री पर आरोप लगाया कि कथनी और करनी में बड़ा अंतर है ।
उन्होंने लोकनिर्माण मंत्री से अपने प्रश्न में पूछा था कि डोंगरगढ़ क्षेत्र में कितने सड़क मरम्मत योग्य पाए गए है और कौन से दो सड़क है , जो सड़के प्रक्रियाधीन बताई गई है 48 उनमें कही काम नहीं दिख रहा है , कौन से 4 सड़क का कार्य पूर्ण हुआ है ,
अरुण साव – दो सड़कों के लिए मुआवजा प्रक्रियाधीन है , 23 लाख 94 हजार मुआवजा प्रक्रियाधीन है, भू अर्जन की कार्रवाई होती है वहां प्रक्रियाधीन है, 48 मरमत के लिए पाई गई है, 39 सड़कों का कार्य प्रगति पर है, 4 सड़कों के मरमत पूर्ण हो चुका है, 5 सड़कों का कार्य अप्रारंभ है। इस प्रश्न के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधायक हर्षिता गोस्वामी को उनके द्वारा कह गए कुछ शब्दों को असंसदीय बताते हुए उनका विकल्प उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री से कहा विधायक की अगर कहीं शिकायत है तो सदस्य अवगत करा ले उसको दिखावा लें ।
आर. शर्मा
०००

