नई दिल्ली ,16 दिसंबर । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सुबह घने कोहरे की चादर लिपटी रही। कोहरे के चलते दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम हो गई है, जिसका सीधा असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (ढ्ढत्रढ्ढ) से होने वाले विमान संचालन पर पड़ा है। रनवे पर विजिबिलिटी कम होने के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी कर उन्हें एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।
देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्सÓ पर पोस्ट करते हुए बताया कि दिल्ली में खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानों का समय प्रभावित हो सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले उनकी आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए अपनी उड़ान की स्थिति की जांच जरूर कर लें। इंडिगो ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि उनकी टीम इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में मदद के लिए मुस्तैद है और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है। वहीं, एयर इंडिया ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि घने कोहरे का असर न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे उत्तर भारत की उड़ानों पर पड़ रहा है, इसलिए यात्री फ्लाइट स्टेटस चेक करके ही घर से निकलें।
हवाई यातायात पर पड़ी इस मार के बीच दिल्ली की हवा भी जहरीली बनी हुई है। कोहरे और धुंध के मिश्रण ने शहर को गैस चैंबर में तब्दील कर दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 8 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (्रक्तढ्ढ) 452 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीरÓ श्रेणी में आता है। इससे पहले रविवार को यह आंकड़ा 461 था। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिससे आशंका है कि आने वाले दिनों में भी उड़ानों के रद्द होने या लेट होने का सिलसिला जारी रह सकता है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

