कुशीनगर ,12 जुलाई(आरएनएस )। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद पडरौना द्वारा रविवार को नगर के मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढिय़ा माता मंदिर परिसर व जलकल भवन परिषर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में तथा उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण कर किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के आधार भी हैं। स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में चलाया जा रहा वृक्षारोपण महायज्ञ आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद पडरौना शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य रूप से ईओ संतराम सरोज, मंदिर के महंथ श्री वीरेंद्र नाथ जी महाराज सहित सभासद श्याम साहा, संतोष मद्धेशिया, रामाश्रय गौतम, बलवंत सिंह, एबादुल्लाह, मैनुद्दीन, करीम, क्यामुद्दीन, छोटे के अलावा मृत्युंजय दीक्षित बिपिन जायसवाल सन्नी मिश्रा अशोक अग्रवाल आकाश पाण्डेय सचिन शाहा आकाश वर्मा अनिल कुमार मदन चौधरी धर्मेंद्र मद्धेशिया अनिल पाण्डेय धर्मेंद्र जायसवाल भोला साहा, केदार मद्धेशिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

