मेरठ,12 जुलाई (आरएनएस )। ललिता हत्याकांड में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और पुलिस गाड़ी के अंदर थप्पड़ मारने की घटना को लेकर इंटरनेट मीडिया पर बहस चल रही है। एक इंस्टाग्राम एकाउंट से एसएसपी के परिवार पर टिप्पणी की जा रही है।
अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने सिविल लाइन थाने में उक्त एकाउंट संचालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पूर्व आइपीएस अभिताभ ठाकुर ने भी मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करा एसएसपी के परिवार पर टिप्पणी करने वालों का विरोध किया है। उधर, सर्विलांस की दो टीम इंटरनेट मीडिया के सभी एकाउंट की जांच कर रही हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

