(कोंडागांव)राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ईकाई अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु पात्र अपात्र सूची जारी
कोंडागांव,12 जुलाईं (आरएनएस)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला कोण्डागांव के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ईकाई अंतर्गत हृ॥RBSK/SNCU/NBSU/UHWC/BPHU/कार्यक्रम हेतु विभिन्न रिक्त पदों में – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला कोण्डागांव के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ईकाई अंतर्गत NHM/RBSK/SNCU/NBSU/UHWC/BPHU/Child Health कार्यक्रम हेतु विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु पद विज्ञाप्ति किये गये थे। जिसका पात्र/अपात्र सूची जारी उपरांत दावा आपत्ति आवेदन हेतु दिनांक 11.03.2026 से 16.03.2025 तक समय प्रदान किया गया था। उक्त तिथि के दौरान प्राप्त आवेदन दावा आपत्ति का निराकरण किया जा चुका है। जिसके उपरांत दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं दावा आपत्ति उपरांत पात्र/अपात्र सूची जिले के वेबसाइट www.kondagaon.gov.in पर उपलब्ध है। तथा कार्यालय कलेक्टर जिला कोण्डागांव छ. ग. एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-कोण्डागांव (छ.ग.) के सूचना पटल में चस्पा कर दिया गया है।अत: अभ्यर्थी जिला कोण्डागांव विभागीय वेबसाइट www.kondagaon.gov.in में जा कर कार्यालय कलेक्टर जिला कोण्डागांव छ.ग. एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-कोण्डागांव (छ.ग.) के सूचना पटल में दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं दावा आपत्ति उपरांत पात्र/अपात्र सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

