रुड़की,12 जुलाई (आरएनएस )। भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा, रुड़की एवं धवन आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रामनगर स्थित धवन आई हॉस्पिटल में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया। शिविर में नगर सहित आसपास के इलाकों से पहुंचे मरीजों ने आंखों की जांच करवाई।रविवार को शिविर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए आयोजित इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों को समय पर नेत्र रोगों की पहचान और उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा एवं धवन आई हॉस्पिटल की इस जनसेवा पहल की प्रशंसा की।
धवन आई हॉस्पिटल के निदेशक एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्य धवन ने कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने घोषणा की कि धवन आई हॉस्पिटल में भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा के सहयोग से प्रत्येक सप्ताह नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य मंत्री आदेश सैनी, भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, राष्ट्रीय सह संयोजक तरुण शर्मा, राष्ट्रीय पर्यावरण संयोजक राहुल गर्ग, शाखा अध्यक्ष रीति वर्मा, सचिव बबीता, महिला सहभागिता संयोजक नीलम मधोक, डॉ संगीता, प्रीति अग्रवाल, नीरज मित्तल, प्रवीण चड्ढा, सुगंध जैन, नीलम शर्मा, सतीश जैन, मधु जैन, मुकुल गर्ग, विमलेश गिरी, आभा गर्ग, पीयूष गर्ग, प्रदीप वधावन, उर्मिल पुंडीर, दिव्या, ममता आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

