रायपुर,12 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 13 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सरकारी निवास पर कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के तीन वर्ष पूरे होने पर उनका सम्मान किया गया। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने घोषणा की कि कांग्रेस विधानसभा के मानसून सत्र में राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।महंत ने कहा कि कांग्रेस बढ़े हुए बिजली बिल, बस्तर में जंगलों की कटाई, नकटी गांव सहित कई जनहित के मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर विफल रही है, इसलिए विपक्ष इन सवालों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएगा।त्रिपाठी 13 जुलाई से शुरू होने वाला पांच दिवसीय मानसून सत्र सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बहस और टकराव का गवाह बन सकता है। सभी की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि सरकार विपक्ष के आरोपों का किस तरह जवाब देती है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

