पौधे का रोपण करके जीवन सुरक्षित रखें : उप गन्ना आयुक्त
कुशीनगर, 12 जुलाई(आरएनएस )। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए गए पौधरोपण महाअभियान में जिले का अवध शुगर वक्र्स हाटा के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने आज ही विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण करके शुरुआत कर दी है। इसमें शुगर वक्र्स ने अपने कैम्पस के अलावा फार्म हाउस पर भी पौधरोपण किया। इसके मुख्य अतिथि उप गन्ना आयुक्त अखिलेश सिंह रहे। उन्होंने इस अवसर पर कर्मचारियों, गन्ना किसानों तथा मिल कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे हमारे जीवन के साथी है। उन्हें छोडा़ नहीं जा सकता। क्योंकि हमे पौधे ही आक्सीजन देते हैं। अत: प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए कि एक पौधा कही न कहीं रोपण करके अपने जीवन को सुरक्षित रखे।
इस अवसर पर सहायक चीनी आयुक्त देवरिया श्रीमती नीलू सिंह, अधिशाषी अध्यक्ष रविंदर कुमार गुप्ता ,जिला गन्ना अधिकारी कुशीनगर हुड्डा सिद्दकी, उपाध्यक्ष गन्ना विकास डी डी सिंह,जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक हाटा और चीनी मिल के सभी उच्च स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

