पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता: जिला न्यायधीश
देवरिया ,12 जुलाई(आरएनएस )। देवरिया जिले मे आज दिनांक 12.07.2026 को दीवानी न्यायालय के परिसर में जनपद न्यायाधीश देवरिया धनेन्द्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण अधिवक्ता न्यायालयकर्मी, डिफेंस काउंसिल, पीएलवी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में ”एक पेड़ मॉ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कहां गया की पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता हैं। मानव और पर्यावरण एक दूसरे से संबंधित तथा एक दूसरे पर निर्भर होते हैं। हमे प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए और अपने स्तर से ज्यादा पेड़ पौधों को लगाना चाहिए ताकि भविष्य मे पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं रखा जा सके। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्रीमती अर्चना ने कहा कि जैसे मॉ का प्रेम वात्सल्य होता है उनका व बच्चे का रिश्ता ममत्व का होता है उनके आँचल में बच्चा खुद को सुरक्षित महसूस करता है उसी प्रकार पौधे भी अपना वात्सल व संवेदनाऐं मनुष्यों को देते है इसलिए पौधे को भी संरक्षित कर इनको संवारना चाहिये। उन्होंने वृक्ष को जीवन के लिए प्रकृति का उपहार बताते हुए कहा कि वृक्षों के कारण ही पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित है। हम सभी को वृक्षों की महत्ता एवं उपयोगिता को समझते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

